छतीसगढ़ राज्य दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ की बैठक में मुख्यमंत्री निवास की घेराव एवं वादा निभाओ रैली को लेकर बनी रणनीति

रायपुर। छतीसगढ़ राज्य दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ 620 के बैनर तले संघ की प्रांतीय कार्यकारणी कोर कमेटी , संभागीय अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष की बैठक का आयोजन तृतीय वर्ग कर्मचारी भवन सप्रे शाला रायपुर में रखा गया था । जिसकी अध्यक्षता मिलाप यादव प्रांताध्यक्ष द्वारा किया गया एवं संघ के महामंत्री निशान्त राज दुबे द्वारा संगठन के कार्यवाही विवरण प्रस्तुत किया गया । संघ के कोसप्रभारी दीपक दसमेर द्वारा भी सभा को संबोधित किया गया। आज के कार्यक्रम में सर्व प्रथम संगठन के द्वारा दिवंगत स्व. राकेश साहू को श्रधांजलि दी गई उसके पश्चात समस्त जिलों से आये साथियों से संगठनात्मक चर्चा किया गया एवं वर्तमान में छतीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री चंदशेखर तिवारी जी को संघ के संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया। बैठक में हुई चर्चा अनुसार सभी ने एक स्वर में नियमितीकरण हेतु आंदोलन करने की मांग की संगठन से किया गया , सभी सदस्यों की बातों का विचार मंथन कर संगठन द्वारा निर्णय लिया गया है कि आगामी 5/12/2021 रविवार को एक सूत्रीय मांग नियमितीकरण हेतु वादा निभावो रैली का एवं मुख्यमंत्री निवास घेराव का आयोजन रायपुर में किया जावेगा जिसके लिये सभी जिला अध्यक्ष को अपने अपने जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है एवं अधिक से अधिक दैनिक वेतनभोगी साथियो की उपस्थिति रैली में सुनिश्चित करने को कहा गया है।

बैठक में सभा का संचालन गोपी किशन साहू एवं आभार प्रदर्शन तिलक देवांगन द्वारा किया गया मंचस्थ गिरजा शंकर यादव, अगहन यादव दीपक दसमेर आज के कार्यक्रम में रायपुर जिलाध्यक्ष रेखराज यादव, महासमुंद जिला अध्यक्ष स्वीटी चंद्राकर, गरियाबंद जिलाध्यक्ष तीरथ साहू, बिलासपुर जिलाध्यक्ष मुकेश पनरिया , बेमेतरा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह , मुंगेली जिलाध्यक्ष सुरेश चेचाम, धमतरी जिलाध्यक्ष कुलेस्वर साहू, कवर्धा जिला प्रवक्ता प्रमोद शोनी , बलरामपुर जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह, सूरजपुर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मरकाम , रायगढ़ जिलाध्यक्ष कार्तिक डड़सेना , कोरबा जिलाध्यक्ष शब्बीर खान , बालोद जिलाध्यक्ष महेंद्र आर्य, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष मदन साहू , कांकेर से परितोष शेल , जांजगीर से गुरु प्रशाद , मनोज शर्मा, दिनेश कस्यप, अजय तिवारी, गोविंद साहू, पंकज साहू, संतोष साहू, मनेश बंजारे , सूरजपुर गुप्ता जी, एवं समस्त कार्यकारणी सदस्य आज की बैठक में उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *