दुर्ग जिले के भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों ने की पूर्व मुख्यमंत्री से भेंट कहा बैठकों में उनके साथ किया जाता है भेदभाव

पाटन। दुर्ग जिला पंचायत क्षेत्र के 15 वें वित्त आयोग अंतर्गत जिला पंचायत विकास योजना निर्माण वर्ष 2021-22 की अनुमोदित कार्य योजना को रोकने के लिये पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सचिव पंचायत विभाग रायपुर एवं कलेक्टर दुर्ग को आवश्यक कार्यवाही करने पत्र लिखा।
गौरतलब हो कि जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज़ ( मोनू ) साहू ( पाटन ),माया बेलचंदन ( दुर्ग ),जितेंद्र साहू ( साजा ),हर्षा चंद्राकर ( पाटन ) एवं चंद्रकला मनहर (अहिवारा) ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मुलाकात कर बतलाया कि दुर्ग जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में 15 वें वित्त आयोग अंतर्गत जिला पंचायत विकास योजना निर्माण वर्ष 2021-22 में पांच जिला पंचायत सदस्यों द्वारा दिये गए अनुमोदन को अनदेखा करते हुए पूरी राशि सात सात अन्य जिला पंचायत सदस्यों द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रस्ताव रख अनुमोदित कर दिया है। जिसे निरस्त कर सभी निर्वाचन क्षेत्रों में समान रूप से प्रस्ताव मंगाकर कार्य स्वीकृत किये जाने की मांग कलेक्टर दुर्ग से किये थे।
भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों से पूर्व मुख्यमंत्री से भेंट कर विकास कार्यों में उनके निर्वाचन क्षेत्रों में किये जा रहे भेदभाव के बारे में विस्तार से चर्चा किये। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा सचिव पंचायत विभाग महानदी भवन रायपुर एवं जिला कलेक्टर दुर्ग से उक्त मामले में कार्यवाही करने के लिये पत्र प्रेषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *