गौ तस्करी का गढ़ बना परलकोट क्षेत्र, बेखौफ क्रूरता पूर्वक गाड़ी में खुलेआम ले जाते गाड़ी गौ सेवक के हत्थे चढ़ा

अंकित बाला@पखांजूर। हालही में अंतागढ़ में गौ-माता की हत्या का मामले से हिन्दू धर्म के आस्था को ठेस पहुँचाने का दर्द भूले नही की कल रात एक पिकअप गाड़ी देर रात कई मवेशियों को क्रूरुरता पूर्वक भरकर लेजाया जा रहा था, जो गौ-सेवको के हत्थे चढ़ा और गौ सेवको द्वारा थाने में जानकारी दिया गया जिसपर कार्यवाही प्रक्रिया शुरू की गई है,गौ-सेवको का कहना है परलकोट में गौ-तस्करी के मामले की शिकायत सालों से चल रही है पर तस्करी करने वालो के बुलंद हौसलों के आगे किसी का जोर नही ऐसा प्रतीत होता दिखाई देता है, जो वजह है कि तस्करी करने वाले खुलेआम इस गोरखधंधे को अंजाम देते है और इन मवेशियों के साथ क्या किया जाता है ये अंतागढ़ में गौ-हत्या कर हिन्दू धर्म के आस्था पर जो चोट पहुचाई गई इसका जीता जागता उदाहरण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *