पाटन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में आज एक ही दिन में तीन सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। सर्जन डॉ कृष्णा डहरिया, एनेस्थेसिस्ट डॉ अजय ठाकुर एवं अनिता जोशी, श्री जितेंद्र, श्री गिरिवर,श्री प्रदीप सिन्हा एवं स्टाफ नर्सों की टीम द्वारा सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर जच्चा बच्चा को सुरक्षित किया। डॉ आशीष शर्मा बीएमओ पाटन ने बताया कि दो ऑपरेशन हेतु 2 हाई रिस्क गर्भवती माताएं थीं जिनका एमरजेंसी में ऑपरेशन किया गया। एक ऑपरेशन पूर्व में हुए सीजर के कारण सुरक्षित इलेक्टिव थी।
तीनों जच्चा बच्चा स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। पहली बार सीएचसी पाटन में एक साथ तीन ऑपरेशन हुए हैं।ज्ञात हो कि डॉ कलेक्टर दुर्ग एवं सीएमएचओ दुर्ग डॉ जी एस ठाकुर के मार्गदर्शन में विकासखंड पाटन के स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार किया जा रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में एक दिन में 3 सिजेरियन डिलीवरी किया गया
