डुन्डेरा में हुआ सुवा नृत्य व लोककला महोत्सव का आयोजन

  • छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की परंपरा सदियो से चली आ रही है,हमारा सनातन संस्कृति व परंपरा को बचाना हमारी पहली प्राथमिकता-गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

फ़ोटो दीपावली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ी परम्परा को जिवंत रखने के उद्देश्य से ग्राम डुंडेरा में सुआ नृत्य व लोककला महोत्सव का आयोजन हुआ।जिसमें सुवा,पंथी,राउत,कर्मा ददरिया,गउरा-गौरी सहित विविध छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम आयोजित हुई। साथ ही कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पंडवानी गायिका ऋतू वर्मा की भी प्रस्तुति हुई।कार्यक्रम की शुरुवात सर्व समाज के प्रमुख व ग्रामीणों के उपस्थिति में माँ सरस्वती के तैल चित्र पर दीपप्रज्वलन के पश्चात् ग्राम व अन्य ग्रामो से आये कलाकारों द्वारा सुआ नृत्य, पंथी,कर्मा,राऊत नृत्य सहित विभिन्न मनमोहक प्रस्तुति हुई।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि दुर्ग ग्रामीण के विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे।विशेष अतिथि के रूप में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकुंद भाऊ,समाज सेवी हर्ष साहू,पार्षद संजू साहू,अशोक साहू,पोषण क्षत्रिय,लक्ष्मी साहू गंगोत्री साहू उपस्थित थे।
मुख्यतिथि सहित अन्य का स्वागत राउत नाचा पश्चात आयोजन मंच में छत्तीसगढ़ की परंपरा का निर्वहन करते हुए धान की बाली से बने झालर बंधवा कर किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की परंपरा सदियों से चली आ रही है, हमारा सनातन संस्कृति और परंपरा को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। साथ-साथ अपने आने वाली पीढ़ी को गांव की सभ्यता व धर्म से जुड़ी पूरी जानकारी हमको स्वयं आगे बढ़ कर देना होगा, तभी हम अपना सही परिदृश्य आने वाली पीढ़ी को दे पाएंगे।
आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राजीव मितान क्लब के गठन करना है जिसमें छत्तीसगढ़ से जुड़ी संस्कृति व खेल का आयोजन करना है।जिसके लिए सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 1 लाख की राशि दी जायेगी।उन्होंने ग्राम विकास के बारे में कहा की डुन्डेरा का निरंतर विकास जारी है और आगे भी होता रहेगा।केबिनेट मंत्री श्री साहू ने लोककला महोत्सव आयोजन के लिए तरुण बंजारे व आयोजन समिति को बधाई दी।कार्यक्रम के आयोजक तरुण बंजारे द्वारा स्वागत भाषण दिया गया जिसमे आयोजित कार्यक्रम की महत्वता को बताते हुए कहा की छत्तीसगढ़ की गौरावशाली परम्परा को जिवंत रखने लोककला का आयोजन किया गया है।इस दौरान केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा ग्राम में कराये गए विकास कार्यो के लिए मंत्री का आभार माना व डुन्डेरा में सुसज्जित स्कूल भवन बनाने की मांग की।आयोजन समिति द्वारा मंत्री को छत्तीसगढ़ के चिन्हारी बैलगाड़ी स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।कार्यक्रम में गांव के विकास में विशिष्ठ कार्य करने वाले प्रतिभाओ का भी सम्मान किया गया,जिसमे वृक्षारोपण व स्वच्छता के क्षेत्र में सुभाष युवा मंडल के तत्कालीन प्रमुख गौकरण साहू,खेलकूद व पर्यावरण के क्षेत्र में इन्डियन आर्मी ग्रुप डुन्डेरा,पत्रकारिता के क्षेत्र में राजेश बंजारे,सुरेन्द्र साहू एवँ लोककला व संस्कृति के क्षेत्र में बिसेलाल साहू,मोहन मंडले का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित खिलेन्द्र यादव एवँ धनेश मानिकपुरी व संतोष बंजारे ने किया।इस दौरान कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य लोमन सोनी,संजय साहू,रोहित धनकर,केशव महिपाल,ईश्वर साहू,मोनू तिवारी,विजय साहू,फनेश साहू,मनीष खिलाड़ी,लुमेश गायकवाड़,दिनेश बंजारे,पप्पू निर्मलकर,झलक साहू,पन्ना सोनी,उमेश देवांगन,ठाकुर राम,तोषण कुर्रे,सत्यप्रकाश बंजारे,प्रदीप बंजारे,तेजराम साहू,नोहर साहू,सोनू साहू,योगेश साहू सहित बड़ी संख्या में समाज प्रमुख व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *