- जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से शासन को लग रहा है चुना
परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद। शासन की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ वास्तविक और पात्र हितग्राहियों को नहीं मिल पा रहा है।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आवास योजना का लाभ अमीर और रसूखदारों को देकर नगर पंचायत राजिम शासन को पलीता लगाने में लगे है।जिसके चलते गरीब और पात्र लोगो को आवास योजना से वंचित होना पड़ रहा है।एक तरफ नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो दूसरी ओर नगर पंचायत के जिम्मेदार और लापरवाह अधिकारियो द्वारा पंचायत क्षेत्र के लोगों को आवास योजना का लाभ दे रहे है।

गरियाबंद जिले के नगर पंचायत राजिम में आवास योजना में एक बड़ी गड़बड़ी उजागर हुआ है। जन्हा आपात्र व्यक्ति को आवास योजना का लाभ देकर जिम्मेदारो द्वारा शासन को लाखो रुपए का चूना लगा दिया।ग्राम पंचायत अरंड की सरपंच मुकेश कुमार साहू की पत्नी के नाम से 2019 में राजिम के वार्ड नंबर 14 शंकर नगर में नगर पंचायत राजिम द्वारा आवास योजना का लाभ दिया गया है।जबकि सरपंच की पत्नी धरम बाई साहू ग्राम अरंड की निवासी है और उनका वहा लगभग 3 हजार से अधिक वर्गफिट का पक्का मकान है। धरम बाई साहू का आधार कार्ड,राशन कार्ड सहित मतदाता सूची में नाम ग्राम पंचायत अरंड में दर्ज है।राजिम में निवास संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं है।उसके बावजूद भी ग्राम पंचायत अरंड के सरपंच मुकेश कुमार साहू और उनकी पत्नी धरम बाई साहू ने फर्जी तरीके से निवास की गलत जानकारी देकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले लिए है।राजिम नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 ,शंकर नगर में इनका आवास योजना से निर्मित आवास भी बनकर तैयार हो गया है।जिसे किराया में दिया है।आवास का मकान भी इस तरह से बंगले जैसा बना है कि इसे देखकर आवास मकान भी नहीं कहा जा सकता।

आवास का लाभ लेने दिया झूठा शपथ पत्र
आपको बता दे की धरम बाई का निवास संबंधी सारे दस्तावेज ग्राम पंचायत अरंड का है जहा ग्राम पंचायत अरंड में उनका नाम सभी अभिलेखों में दर्ज है।राजिम में उनका निवास संबंधी कोई अभिलेख नहीं है।इसके बावजूद भी फर्जी तरीके से आवास योजना का लाभ लेने 100 रुपए के स्टांप पेपर में वार्ड नंबर 14 शंकर नगर ,नगर पंचायत राजिम का निवासी होने का झूठा शपथ पत्र नगर पंचायत को पेश किया था।उक्त शपथ पत्र में अपना वार्षिक आय 36 हजार रूपए और संपूर्ण भारतवर्ष में अपने नाम से व परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर कोई भी पक्का आवास नहीं होने का झूठा शपथ पत्र पेश किया था।जबकि ग्राम अरंड बहुत बड़ा पक्का मकान और इनके पास पर्याप्त मात्रा में खेती कि जमीन है। जिसके बाद झूठा शपथ पत्र के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर राजिम में मकान भी बनाकर शासन को लाखो रुपए का चूना लगा दिया।वहीं आपको बताना चाहेंगे कि धरम बाई साहू ग्राम पंचायत अरंड में पूर्व में सरपंच भी रह चुकी है और वर्तमान में उनके पति मुकेश कुमार साहू ग्राम पंचायत अरंड का सरपंच है।वहीं सरपंच मुकेश कुमार साहू भ्रष्टाचार सहित आर्थिक अनियमितताओं में संलिप्त है।जिसको जल्द ही उजागर किया जाएगा।
नगर पंचायत के जिम्मेदारों पर उठ रहे है सवाल
प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओ में से एक है।जो गरीब और असहाय लोगो के लिए बनाई गई है।लेकिन नगर पंचायत राजिम के जिम्मेदारों द्वारा कमिशन के लालच में आपत्र लोगो को आवास योजना का लाभ देकर शासन को चूना लगा रहे है।अमानत के इस खायानात मामले में धरम बाई साहू और नगर पंचायत की जिम्मेदारो की सांठ गांठ साफ झलक रही है।जिसके चलते नगर पंचायत राजिम में जरूरतमंदो को आवास का लाभ नहीं मिल रहा है और रसूखदारों को योजना का लाभ देकर जिम्मेदार अपनी कमिशन और भ्रष्ट नीति को उजागर कर रहा है।इस पूरे मामले का खुलासा सूचना के अधिकार से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर हुआ।जिसकी पड़ताल करने पर वास्तविकता का उजागर हुआ। लेकिन इस मामले की जानकारी नगर पंचायत के आला अधिकारियों को देने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई और न ही खबर प्रकाशन पर कोई संज्ञान लिया गया।जो कई सवालों को जन्म दे रहा है।जिससे सरकार के महत्वपूर्ण योजना का बंटाधार हो रहा है।
