दुर्ग। भिलाई नगर क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज के अध्यक्ष पद का चुनाव 14 नवंबर को होना तय हुआ। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज की गतिविधियां लंबे समय से रुकी हुई है। जिसके कारण समाज के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने एक अच्छे नेतृत्व के हाथ समाज की बागडोर देने का मन बना लिया है। वरिष्ठ सदस्यों ने शंकर वराठे का नाम अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित है। अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी शंकर वराठे का कहना है कि समाज में सर्व सम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हों। परंतु समाज के अन्य घटक ने अनिल भोसले के नाम का प्रस्ताव दिया है। ज्ञात हो कि विगत कई वर्षों से लोणारी कुनबी समाज की गतिविधियां पूरी तरह से ठप हैं। जिस उद्देश्य से समाज की नींव 1980 में समाज के लोगों ने रखी थी। उनकी मंशा पर प्रश्न चिन्ह लगा है। वर्तमान में शंकर वराठे छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष है जिनके नाम पर समाज के लोगों ने भरोसा जताया है।
क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज के अध्यक्ष पद हेतु शंकर वराठे को बनाया प्रत्याशी
