शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा दीवाली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

         दुर्ग--- शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में दीपावली के पावन अवसर पर  शिकसा दीवाली मिलन  समारोह का आयोजन संयोजक डॉ शिवनारायण देवांगन "आस" के संयोजन व  सूरज श्रीवास लोकगायक व संरक्षक शिकसा  छत्तीसगढ़ के अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।

              कार्यक्रम का शुभारम्भ  सरस्वती वंदना महेत्तर लाल देवांगन सहायक शिक्षक छिर्रा बिलईगढ बलौदाबाजार व राजगीत- घनश्याम प्रसाद श्रीवास सहा.शिक्षक बालकोनगर कोरबा ने प्रस्तुत कर किया।
          सर्वप्रथम संयोजक डॉ शिवनारायण देवांगन "आस" ने कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।
  तदपश्चात अध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल, संयुक्त सचिव बोधीराम साहू, सुधारानी शर्मा व घनश्याम प्रसाद श्रीवास ने भी विचार प्रगट किये ।
    कार्यक्रम के अध्यक्ष सूरज श्रीवास ने अपना विचार प्रगट करते हुए शिकसा के कार्यक्रम का तारीफ करते हुए बधाई दिया ।

              कार्यक्रम में संगम वर्मा- बी.एस.सी. प्रथम वर्ष पाटन दुर्ग, देविका यादव कक्षा-4थीं डभरा जांजगीर, तिलोतमा यादव जांजगीर शिव कुमार साहू, सहायक शिक्षक नवागांव कला कोरबा, देवनारायण राज सहायक शिक्षक तलाईकुण्डी  कोरबा, बुधनी अजय सहा.शिक्षक डुरूमगढ बलौदाबाजार.नेहा भारद्वाज कक्षा 11वीं पेन्ड्री जाजंगीर, रसीदा बानो बिंझरा, कोरबा.विजय लक्ष्मी मिश्रा,व्याख्याता हरनमुड़ी  कोरबा, राजीव लोचन कश्यप.सेमरिया जांजगीर-चांपा, विनोद कुमार सिंह से नि प्राचार्य  सरगबुंदिया कोरबा, दिनेश दुबे उ.वर्ग शि. तखतपुर बिलासपुर, मोहित कुमार शर्मा- शिक्षक परसदा पाटन दुर्ग, सरोज बघेल सहायक शिक्षक अखरा पाटन दुर्ग,जय कौशिक व्याख्याता तिफरा बिलासपुर, जगजीवन कैवर्त्य शिक्षक बरपाली कोरबा, कौशिल्या खुराना व्याख्याता अरदा कोरबा, रामलाल कोशले सहायक शिक्षक ढोरला बलौदा जांजगीर,रूपेश चौहान-कोरबा,गोकुल जायसवाल जांजगीर,जमुना देवी गढ़ेवाल शिक्षक दर्री कोरबा ,वीरेन्द्र कुमार साहू सहा.शिक्षक खुड़मुड़ी  आदि ने प्रस्तुति दिया ।
       कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी करियारे लोकगायिका व प्रातांध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शिकसा छत्तीसगढ़ व आभार प्रदर्शन विनोद कुमार सिंह सलाहकार शिकसा ने किया ।
    इस अवसर पर जनक सिन्हा, श्वेता सोनी, विजय कुमार प्रधान, गीता देवी हिमधर,मनीषा देशमुख, संध्या पाठक,नीता त्रिपाठी, शांति थवाईत, कांति यादव, मंजुला श्रीवास्तव, पी.व्ही.संजना, परमानंद बंछोर,खेमिन साहू, ज्योत्सना कन्नौजे, संजय मैथिल, शैलेश दुबे, रोहित ठाकुर आदि पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *