भाई बहन के पवित्र प्रेम का बंधन , भाई दूज का त्यौहार —– रुपसिंग साहू

भाई दूज के दिन ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी से तिलक लगवाकर लिया आशीर्वाद

कहा यहां आने से  मुझे महसूस होता हैं परमात्मा पिता का, ईश्वर का वरदान मिला।

छुरा,,:- सामाजिक कार्यकर्ता रूपसिंग साहू भाई दूज के दिन अध्यात्मिक संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की खड़मा उप सेवा केंद्र के ओम शांति भवन में पहुंचकर ब्रह्माकुमारी  अंशु दीदीजी से भाई दूज के शुभ अवसर पर तिलक ,आशीर्वाद लिया व भाई दूज के सम्बन्ध में आध्यात्मिक रहस्यों की जानकारियां प्राप्त की ।इस अवसर पर श्री  साहू ने  उपस्थित प्रबुधजनो से  कहा कि ब्रह्मकुमारी संगठन विश्व बंधुत्व की भावना के उद्देश्य को लेकर कार्य करती है,इस संगठन के बीच आने से मुझे अपनेपन का भाव श्वत:  महशुस होता है।भाई व बहन के पवित्र प्रेम का त्योहार भाई दूज के दिन बहने अपने भाई का तिलक करती हैं उन्हें मिष्ठान खिलाकर नारियल भेंट करते हैं व लंबी आयु एवम् उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। वही भाई भी अपनी बहन को उपहार प्रदान करते हैं । लेकिन यहां ब्रह्मकुमारी अंशु दीदी रक्षाबंधन व भाई दूज के दिन जो तिलक के साथ आशीर्वाद देती है, मुझे लगता है कि मुझे परमात्मा पिता का ईश्वर का वरदान मिला , इतना स्नेह वप्रेम पाकर अपार खुशी महसूस करता हूं ।  भाई दूज अपनों को प्रेम पवित्र बंधन में रक्षा करने के लिए प्रेरित करता है।ओम शांति भवन खड़मा में धूमधाम से भाई दूज का कार्यक्रम मनाया गया  ।संस्थान के सदस्यगण अगहन सिह ठाकुर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष छुरा,गोविंद यादव उप सरपंच ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी, चंद्रिका बहन जी,नारायण निषाद,अलख राम निषाद,यादराम साहू,कांतिलाल साहू,हरीश कुमार ध्रुव लकेश्वर साहू,ओम प्रकाश साहू सरपंच ग्राम पंचायत चरभट्टी, जीवन साहू,गंगादीन साहू,दीपक
साहू,ओम प्रकाश साहू सरपंच ग्राम पंचायत चरभट्टी, जीवन साहू,गंगादीन साहू,दीपक नेताम,भानु प्रताप साहू,रूपेश साहू, सुरेश साहू,तेजस्वी यदु,हेमलाल यादव,मोती निषाद टीकेश साहू,संदीप कामड़े,नानक राम साहू,राजू साहू, सहित बड़ी तादाद में भाई बहन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *