पाटन। ब्लाक के ग्राम पंचायत अरसनारा में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौठान में गौमाता की पूजा कर खिचड़ी खिलाया गया। इस अवसर पर श्रीमती ज्योति मोकोउपाध्य्याय शल्य चिकित्सा अधिकारी पशु विभाग पाटन ने जानकारी दिया कि गोवर्धन पूजा पर गौठान में गौमाता को पूजा कर खिचड़ी खिलाने व आज के दिन को गौठान दिवस के रूप में मनाने एवं किसानों को पैरादन करने प्रेरित किया गया, एवं मुख्यमंत्री के पाती का भी वाचन किया गया। ग्राम सरपंच हरिशंकर साहू ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घरों में गौमाता की पूजा अर्चना कर खिचड़ी खिलाते हैं उसी प्रकार गौठान में गौमाता को खिचड़ी खिलाया गया, इसके अलावा गौठान में सुबह ग्राम के युवा सदस्यों द्वारा सफाई का कार्य किया गया । गांव में सौहाद्र एवं शांति पूर्वक गोवर्धन पूजा व भाईदूज (मातर) पर अखाड़ा जय बजरंग अखाड़ा पार्टी बोरियाखुर्द (रायपुर) कार्यक्रम गौठान में होने पर सहयोग की अपील की है।
इस अवसर पर विनोद यादव अध्यक्ष गौठान समिति, पंचगण किशन साहू, अश्वनी साहू,दुष्यंत वर्मा, संतोषी साहू, शांता वैष्णव, बुन्देश्वरी वर्मा, मनटोरा ठाकुर, गौरी साहू, नीलम साहू,दामिनी साहू,दिनेश साहू पशु मित्र, शीतल साहू,कमलेश साहू, रामनिवास साहू, बुधारू साहू, विश्राम साहू, नोहर साहू,ईश्वरकमल साहू, चंदू साहू, धनेश्वर साहू, यशवंत साहू, संतराम यादव,इतवारी यादव, सियाराम यादव, रामशरण विश्वकर्मा , रामेश्वर यादव, माहतो यादव, नैनसिंह यादव, पवन यादव, भीम यादव एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रहा।
