ग्राम पतोरा के गौठान में गोवर्धन पूजा कर लिया गया सामूहिक पैरादान का संकल्प…

पाटन। ग्राम पंचायत पतोरा के ग्राम गौठान में विधि विधान से गोवर्धन पूजा कर गौमाता को खिचड़ी खिलाया गया, चरवाहा कृष्णा यादव का भी सम्मान किया गया चरवाहा द्वारा मवेशियों को सोहई बांधा गया, पशुधन के लिए चारा इकट्ठा करने के लिए ग्राम के किसानों ने सामूहिक रूप से पैरा दान करने का संकल्प लिया जिससे गौठान में चारा प्रयाप्त मात्रा में हमेशा रहे, और मवेशियों के लिए चारा हमेशा उपलब्ध रहे, ग्राम पंचायत पतोरा में किसानों द्वारा दिया जा पैरा का संग्रहण शुरू कर दिया गया, गौठान में एकत्रित आवारा मवेशियों को भी खिचड़ी खिलाया गया, जिसमे अस्वनी साहू /अध्यक्ष मंडी/, सरपंच श्रीमती अंजीता साहू, गौठान अध्यक्ष नरेश श्रीवाश, शाला विकास समिति अध्यक्ष सुरेश साहू, पंच फत्ते लाल साहू, संतोष सोनवानी, राजीव साहू, गोपेश साहू, युवा कांग्रेस देवनारायण ठाकुर, धनन्जय साहू, बंशी साहू, हिरामन साहू, करारोपण अधिकारी हलधर देवांगन, सचिव ढाल सिंह साहू, रोजगार सहायक पुरषोत्तम कुर्रे, कंप्यूटर ऑपरेटर इंतिजा राज, गौठान समिति रानीलष्मी बाई स्वसहायता समूह और सत्यकाबिर स्वसहायता समूह से डिलेस्वरी साहू, सुमन लहरी, भारती ठाकुर, सरस्वती साहू, पेमिन साहू, देवजानी साहू, गौन्तरहिन बाई आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *