जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष अशोक साहू ने गृह ग्राम भनसुली(के)गौठान में की गोवर्धन पूजा

पाटन। विधानसभा के ग्राम भनसुली(के)गौठान में आज यादव भाइयों के साथ गाजे बाजे के साथ ज़िप दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू,गौठान समिति के अध्यक्ष यशवंत साहू,सेक्टर प्रभारी डॉ के के साहू,सरपंच श्रीमती तुलसी डहरिया,उपसरपंच कमलेश साहू पहुंचे।
गौठान में पूजा अर्चना के बाद गौमाता को स्नान कराकर खिचड़ी खिलाया गया। गोधन से गोवर्धन पर्वत का निर्माण कर पूजा अर्चना कर गौमाता से आशीर्वाद प्राप्त कर गोवर्धन पूजा का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया।
जिप उपाध्यक्ष श्री साहू ने सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को दिवाली एवं गोवर्धन पूजा की बधाई प्रेषित करते हुए सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बारी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव को स्वावलंबी बनाने एवं छत्तीसगढ़ी परम्परा को जीवंत रखने का कार्य हमारी सरकार निरंतर कर रही है।राजीव गांधी न्याय योजना की तीसरी किस्त से दीवाली की रौनक में चार चांद लगी है,माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी एवं मंत्रीमंडल को क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।
इस अवसर पर गैंदलाल डहरिया पूर्व जनपद,महेश साहू,बीरेंद्र देवांगन, पदमन साहू पंच,मंथीर यादव, गुहलेद यादव, सुरसेन साहू, डोमेश्वर साहू,रामचंद्र यादव,गोवर्धन यादव,भुवन यादव,अनिल यादव,रमेश साहू, भानुप्रताप साहू,ओंकार देवांगन,चेतन ठाकुर नोहर देवांगन,कृष्णा यादव सहित ग्रामीण जन सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *