गृहमंत्री के गृहग्राम में पाउवारा में दिवाली चैंपियनशिप का आयोजन हुआ

रोशन सिंह@उतई। जय हिंद आजाद स्पोर्ट्स क्लब पाऊवारा के तत्वावधान में पांच दिवसीय दीवाली चैंम्पियनशिप खेलकूद का आयोजन का सम्मान समारोह और समापन दिवस के रूप में रहा चैंपियनशिप खेल कूद में खो-खो , रस्साकसी और स्विमिंग 150 बच्चों ने भाग लिया जिसमे खो खो में 72 बच्चो को 6 टीम तैयार किये सीनियर बॉय/गर्ल्स, जूनियर बॉय/गर्ल्स, मिनी बॉय/गर्ल्स , रस्साकसी में 40 बच्चे और स्विमिंग में 50 बच्चे भाग लिए, सभी बच्चे अपने अपने टीम में एक अच्छा प्रदर्शन किया। सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों के लिए पुरुस्कार रखा गया था खेल के साथ साथ बच्चों के द्वारा अतिथियों के सामने शानदार मार्च पास्ट अतिथि स्वागत गीत और सांस्कृतिक डांस सुवा नृत्य भी किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि हर्ष साहू समाजसेवी , विशेष अतिथि जनपद सदस्य राकेश हिरवानी , सरपंच वामन साहू , शिक्षक अशोक रिगरी , अध्यक्ष हेमलाल यादव, स्पोर्ट्स टीचर तामेश्वर घंघोरी , संचालक खिलेंद्र यादव , होमन लाल साहू , दिलीप साहू क्लब के मुख्य प्रशिक्षक सुमन साहू , प्रशिक्षक संदीप हिरवानी ,सोनू साहू,यशोदा साहू,दमेश सोनवानी,घनेद्र साहू,रवि साहू धन्वंतरिन साहू क्लब के सदस्य पितेश साहू,दिलीप साहू,अनिल साहू, डिलेश्वर , प्रदीप , गितांशु एवं गाँव के नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *