पंचायत विभाग के कर्मचारी ने 2 बच्चों की हत्या और पत्नी पर जानलेवा हमला करने के बाद कर ली खुदकुशी

रायपुर। राजधानी रायपुर में पंचायत विभाग के कर्मचारी ने अपने 2 बच्चों की हत्या और पत्नी पर जानलेवा हमला करने के बाद खुदकुशी कर ली। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले पंचायत विभाग के चपरासी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
सुसाइड नोट में झंकार भास्कर ने एक स्टेनो संतोष कंवर का जिक्र किया है। जिसकी कुछ दिन पहले रेलवे ट्रैक पर लाश मिली थी। इस मामले को लेकर अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता रहा था। कल भी इसी मामले को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद बौखलाए पंचायत कर्मी 32 वर्षीय झंकार भास्कर ने पहले अपनी पत्नी सुप्रीता पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया और फिर अपनी 7 साल की बेटी परी भास्कर और 3 साल के बेटे अंशु की भी हत्या कर दी।बाद में घर को बाहर से कुंडी लगाकर छत पर गया और फिर खुद भी कूदकर जान दे दी। पूरा घटना नया रायपुर के सेक्टर 27 का है, जहां पंचायत विभाग का ये कर्मचारी परिवार के साथ रहता था। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर आगे मामले की जांच कर रही है।

सुसाइड नोट में ये है पूरा मामला

इस पूरे मामले के पीछे पत्नी का ताना है। दरअसल कुछ दिन पहले झंकार अपने दोस्त संतोष कंवर, और कुछ दोस्तों के साथ कोरबा के पाली घूमने गया था। घूमकर झंकार वापस रायपुर लौट आया, उसके दूसरे दिन स्टेनो संतोष की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली थी, इस मामले को लेकर हमेशा पुलिस झंकार को तलब करती थी, इधर पत्नी झंकार को ताना देती थी कि, तुम्ही लोगो ने संतोष को मारा होगा, तुम्हारा पूरा परिवार खूनी परिवार है। दरअसल झंकार के छोटे भाई ने भी अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी, उसे लेकर भी पत्नी उसे ताना देती थी, कि , तुम्हारा खानदान, खूनी खानदान है, तुम्ही लोगों ने संतोष की भी हत्या कर दी होगी। पुलिस का मानना है कि इसी बात को लेकर कल रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ होगा,और पत्नी के ताने से बौखलाए झंकार भास्कर ने पहले अपनी पत्नी पर हथोड़े से जानलेवा हमला किया और फिर मासूम बच्चों को भी मार दिया, इस पूरे खूनी खेल के बाद उसने सुसाइड नोट लिखा और फिर खुद भी छत से कूदकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि माँ-बाप की मौत के बाद बच्चों का क्या होगा, इसलिए वो अपने बच्चों को भी मार रहा, मुझे दोदोमाफकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *