मछुवा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एम आर निषाद ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि और लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर किया नमन

मछुवा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एम आर निषाद ने आज राजीव भवन रायपुर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर और देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया।उन्होने गरीबी हटाओ का नारा दिया। देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन निछावर कर दिया। निषाद ने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका रही है। उनके एकीकरण और अखंड भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान को भूलाया नहीं जा सकता।
कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष हसन खान द्वारा स्व. इंदिरा गांधी के ऊपर लिखी गई पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, विधायक रायपुर सत्यनारायण शर्मा,गिरीश देवांगन,राजेन्द्र तिवारी,प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अरूण सिंधानिया,संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला,पीसीसी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ,अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा,महामंत्री पीयूष कोसरे,संचार विभाग अध्यक्ष हसन खान,पीसीसी प्रभारी महामंत्री रवि घोष,गिरीश दूबे,अजय साहू,राजेश चौबे,मोहम्मद अली,दिलीप सिंह चौहान सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *