खेल व्यक्तित्व विकास के लिए अनिवार्य- देवेंद्र चंद्रवंशी,पाटन में आयोजित मिनी मैराथन में राजनांदगांव के अशोक प्रथम रहे



पाटन। भारत की आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि, देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर फिटनेस क्लब दैमार द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा के विशेष सहयोग से मिनी मैराथन का आयोजन पाटन में हुआ। मैराथन का प्रारम्भ नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने सभी को बधाई एवं शुभकानाएं देकर हरी झंडी दिखाकर आत्मानन्द चौक से प्रारम्भ किये।

आत्मानंद चौक से प्रारम्भ होकर भरर चौक होते हुए कालेज रोड से कसही से वापस आत्मानन्द चौक के सम्पन हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथी जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेंद्र चन्द्रवँशी, अध्यक्षता एसडीओपी देवांश राठौर, विशेष अतिथि क्रीड़ाधिकारी डॉ दिनेश नामदेव, एनएसयूआई पुर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर निर्मलकर, थानां प्रभारी शिवानन्द तिवारी थे। कार्यक्रम का प्रारंभ इंदिरा गाँधी व सरदार पटेल को नमन करके किया गया। ततपश्चात अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। नामदेव ने कहा कि स्वस्तग शरीर के लिए खेल आवश्यक है और अनुशासन के साथ खेलना खिलाड़ियों के आवश्यक है। एसडीओपी राठौर ने युवाओ के फिटनेस के किये किसी भी खेल को खेलते रहना आवश्यक है क्योकि युवा फिर रहेंगे तभी देश के किये सेवा कर पाएंगे। मुख्य अतिथि चन्द्रवँशी ने नागरिकों के व्यक्तित्व विकास के लिए खेल अति आवश्यक है राष्ट्रीय एकता दिवस में मैराथन का आयोजन पाटन के लिए गौरवशाली है। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान के अथिति सहायक प्राध्यापक चन्द्रशेखर देवांगन ने किया। मैराथन में 58 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान अशोक कुमार, द्वितीय ईश्वर प्रसाद, तृतीय मुकेश कुमार, चतुर्थ, राजकुमार, पंचम लखन, छठवें नीतीश कुमार, सातवे ओंकार वर्मा, आठवें अनिल साहू, नौवे कर्ण कुमार, दसवे दिलीप कुमार स्थान पर रहे। आयोजक थानुराम बंजारे, मीनल साहू ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 7000,द्वितीय को 4000, तृतीय को 2000, चतुर्थ को 1000 व पंचम से लेकर दसवे स्थान प्राप्त करने वालो को 500 रु नगद पुरस्कार, तथा प्रथम द्वितीय, तृतीय को प्रतीक चिन्ह पाटन थाना की ओर से प्रदान किया गया।
दैमार के सरपंच ईश्वरी पूर्णिमा ने आयोजन को सफल बनाने में उमाशंकर निर्मलकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही, साथ ही हेमन्त बघेल चूड़ामणि नागवंशी, सौरभ वर्मा, देवेश वर्मा, इकेश वर्मा, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग व प्रतिभागियों का आभार जताया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *