पाटन जनपद के रानीतराई अंचल से भी महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया अपना स्टॉल बिहान बाजार दुर्ग में

पाटन। पाटन जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों अंतर्गत विभिन्न महिला स्व सहायता समूह संचालित है जो की अपनी समूह के माध्यम से स्वरोजगार के तहत आर्थिक रूप से सम्मान जनक राशि पाकर सक्षम बनने अपने पैरो में खड़ा होने का प्रयास कर रही है । इसी रोजगार उन्मुखी कार्यों के शासन द्वारा महिलाओ के आगे बढ़ने ,स्वलंबी बनने जतन किया जाता रहा है इसी के तहत इस वर्ष भी दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा जिला पंचायत परिषद में बिहान बाजार का स्टॉल जिले के विभिन्न ग्रामों महिला स्व सहायता समूह के द्वारा लगाया गया है जिसमे पाटन जनपद अंतर्गत रानीतराई अंचल ग्रामों के गायत्री स्व सहायता समूह डिडगा , गृह लक्ष्मी स्व सहायता समूह असोगा रानीतराई , प्रेणना स्व सहायता समूह खम्मरिया , जय मां संतोषी महिला स्व सहायता समूह जामगांव आर सहित ग्राम चीचा , बेल्हारी , सेलुद ,अम्लेश्वर सहित अनेकों महिला स्व सहायता समूह ने अपना अपना स्टॉल लगाए है जिसमे गृह लक्ष्मी स्व सहायता समूह असोगा द्वारा स्वयं से निर्मित साबुन व अगरबत्ती का स्टॉल अध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी साहू द्वारा लगाया गया, मां गायत्री स्व सहायता समूह डिडगा अध्यक्ष गायत्री यादव समूह द्वारा पापड़ , बड़ी ,आचार , मिक्चर सहित खाद्य पदार्थों का स्टॉल लगाए । जामगांव आर की जय मां संतोषी महिला स्व सहायता समूह अध्यक्ष शेलेंद्री मांडवी द्वारा गोबर के दिए ,अगरबत्ती ,बड़ी ,पापड़ ,आचार आदि लगाए , मां वैष्णवी स्व सहायता बेलहारी की श्रीमति संतोषी द्वारा । वही पाटन के अन्य महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पाद पापड़ , बिजोरी ,आचार , खुरमी , अरीसा , गोबर के दिए , धान की बालियों के झूमर , गुड की गुलगुला भजिया ,मुगाड़ी , आकर्षक कपड़ो से निर्मित सजावटी सामग्री आदि को बिहान बाजार दुर्ग में तीन दिनों तक लगाया गया जिसे ग्राहकों का अच्छा प्रतिफल मिल रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *