रोशन सिंह@उतई ।शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरडीह में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल उतई द्वारा स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस सप्ताह पर राष्ट्रीय एकता और ईमानदारी के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में सी.आई.एस.एफ. उतई के असिस्टेंट कमांडेंट संजय प्रसाद ने सभी बच्चों एवं शिक्षकों को भ्रष्टाचार के विरोध में हमेशा सतर्क रहने का संदेश दिया । सी.आई.एस.एफ. उतई के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी की ईमानदारी और सतर्कता को याद दिलाते हुए कहा कि आप भी भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहें और अपने परिवार के सदस्यों को भी सतर्क रहने के लिए कहें । प्रधान पाठक जी.एल. चेलक ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान पर चर्चा किया । शिक्षक पोषण मारकण्डे ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने अपने हर काम को पूरी ईमानदारी से निर्धारित समय पर करने तथा भ्रष्टाचार के विरोध में हमेशा जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कोविड-19 से बचाव हेतु सभी को नियमित रुप से मास्क पहनने और अपने परिजनों को टीका लगाने हेतु जागरुक रहने कहा । केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल उतई के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा उपस्थित सभी बच्चों को मंच चाॅकलेट वितरण किया गया । इस अवसर पर सी.आई.एस.एफ. उतई के सब इंस्पेक्टर बृजेश तिवारी व जवान, वार्ड पंच ग्राम पंचायत डुमरडीह नवल किशोर सिंह, शिक्षकगण सुरेखा मंडावी, ज्योति देवांगन, जागृति मारकंडे, बाल केबिनेट के सदस्यगण पायल डहरे, लाकेश्वरी, स्वाति चन्द्राकर, पायल पाटिल, रागिनी यादव, ढालेन्द्र नोर्के, कुणाल बंजारे, जागृति यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता झरिया, मध्याह्न भोजन रसोईया आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन शिक्षक पोषण मारकंडे ने किया ।
सीआईएसएफ द्वारा डुमरडीह में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया
