छग विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ ने वेतन भत्ते की मांग को लेकर सीएम के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन,,

छुरा:- छग के समस्त कर्मचारियों को दीपावली पूर्व वेतन एवं लंबित महंगाई भत्ता भुगतान की मांग को लेकर आज छग विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री छग शासन के नाम कलेक्टर गरियाबंद को ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांताध्यक्ष संजय तिवारी के नेतृत्व में गरियाबंद पहुंच कर जिले की विभिन्न समस्याओं की ओर जिला प्रशासन का ध्यानाकर्षण किया। विदित हो दीपावली त्यौहार सभी वर्गों के लिए काफी उत्साह और तैयारियो का पर्व है ऐसे में राज्य में कार्यरत शिक्षक पंचायत, अतिथि शिक्षक,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी सहित समस्त वेतनभोगियों के लिए आर्थिक महत्व का विषय है।इस संबंध में संगठन के जिलाध्यक्ष मंगलमूर्ति ने मांग करते हुए बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दीपावली पूर्व तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा के बाद अब देश के सबसे कम महंगाई भत्ता प्रदान करने वाला राज्य छग की सरकार पर नजर है। वर्तमान में छग राज्य के कर्मचारी केन्द्र से 14 प्रतिशत पीछे चल रहे हैं। स्वयं को नंबर वन का खिताब देने वाली सरकार राज्योत्सव के अवसर पर लंबित मांगों को पूरा कर कर्मचारियों को दीपावली पूर्व सौगात दें।संजय तिवारी के साथ आज प्रतिनिधि मंडल में मंगलमूर्ति, डोमार सिन्हा, नन्द कुमार सिन्हा तथा छबिलाल कश्यप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *