सतीस पारख के कलम से
दुर्ग–जनपद पंचायत दुर्ग के सभागार में अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग ग्रामीण विनय पोयम की अध्यक्षता में दिनांक 22/10/2021 को विकासखण्ड स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिसमे स्वास्थ्य , आई सी डी एस, मितानिन, पंचायत, राजस्व, शिक्षा विभाग के अधिकारियों की सहभागिता रही।
इस संबंध में खण्ड विस्तार प्रशिक्षण एवं मीडिया अधिकारी व्ही एस रामटेके ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत दुर्ग ग्रामीण में वर्तमान में संचालित हो रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रोग्रेसिव जानकारी बी एम ओ निकुम डॉ डी के बेलचंदन द्वारा दी गई साथ ही कोविड टीकाकरण की अब तक की उपलब्धि व बैकलाक, आरबीएसके गतिविधियों की जानकारी ,र्गत तम्बाकू नियंत्रण गतिविधियों में कोटपा एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही की जानकारी तथा वैश्विक आयोडीन अल्पता नियंत्रण दिवस (21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर) पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई ।
इस बैठक में DIO दुर्ग डॉ करण का लक्ष्य पूरा करने हेतु कार्य योजना बनाई प्रस्तुत की
गई।
अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग विनय पोयम द्वारा कोविड टीकाकरण में सेकण्ड डोज को बढ़ाने, 18+ को नियमित करने, 45+ व 60+ को फोकस करने, तथा ग्रामीण स्तर पर मुनादी करवाने के साथ साथ इन समस्त कार्यकर्मो में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग को सहयोग करने के निर्देश दिए ।समीक्षा के दौरान अनुविभागीय अधिकारी विनय पोयम द्वारा BMO निकुम डॉ डी के बेलचंदन तथा दुर्ग ग्रामीण में चल रहे कोविड टीकाकरण सहित अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की प्रशंसा की गई।
इस बैठक में अनुविभागीय अधिकारी विनय पोयम, जनपद दुर्ग CEO शैलेंद्र भगत,बी ई ओ डॉ के व्ही राव,DIO डॉ सी बी एस बंजारे, DPM पद्माकर शिंदे,परियोजना अधिकारी अजय साहू,बी एम ओ निकुम डॉ डी के बेलचंदन,BETO व्ही एस रामटेके, जी आर भुआर्य, BPM ऋचा मेश्राम,BRC गोविंद साव,URC जे मनोहरन,बी सी मितानिन कामिनी साहू,भुनेश्वरी वर्मा, NCD काउंसलर गीतू साहू,शिक्षक संजय चंद्राकर उपस्थित रहे।
ब्लाक टास्क फोर्स की हुई बैठक
