बेमेतरा -भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त एवं संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चन्द्राकर एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त स्काउट अरविन्द मिश्रा के मार्गदर्शन में 3 दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय तृतीय सोपान स्काउट एवं गाइड, रोवर, रेंजर प्रशिक्षण एवं जांच शिविर शासकीय हाई स्कूल लावातरा विकासखण्ड बेरला जिला बेमेतरा में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण एवं जांच शिविर मे जिले के स्काउट एवं गाइड, रोवर, रेंजर उपस्थित है। शिविर संचालक अमित कुमार छत्रिय द्वारा किया गया, शिविर मे अनुज राम साहू, मनोज कुमार साहू, श्रीमती तारामती साहू, जिला संगठन आयुक्त धनुष सिन्हा उपस्थित थे।
बेमेतरा विकासखण्ड स्तरीय तृतीय सोपान स्काउट एवं गाइड, रोवर, रेंजर प्रशिक्षण एवं जांच शिविर आयोजित
