रायपुर। आईएएनएस-सी वोटर द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में चिन्हित किए जाने के बाद लगातार माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर में ‘भूपेश बघेल’ ट्रेंड हो रहे हैं। ट्विटर पर ‘Bhupesh hai toh bharosa hai’ बुधवार को दोपहर बाद ट्रेंड करने लगा है। देखते ही देखते घंटे भर में 26 हज़ार से अधिक ट्वीट पार हो चुके हैं जोकि टॉप ट्रेंडिंग ‘मोदी जी देश के स्वाभिमान’ को टक्कर देने लगा है और लगातार आगे बढ़ रहा है। यह पहली दफे है की प्रदेश का कोई हेवी वैट ट्वीटर ट्रेंड अब नेशनल ट्रेंड को टक्कर देने जा रहा है।

