सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में सुविधा का अभाव एवं कुछ कर्मचारियों की मनमानी

रोशन सिंह@उतई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के एक मात्र नगर पंचायत उतई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिकायत मिलने पर भाजपा उतई मंडल के कार्यकर्ताओं ने शास. अस्पताल उतई के प्रभारी डॉक्टर बंजारे जी से मुलाकात कर उनसे आमजनों को अस्पताल में हो रही असुविधाओं एवं कर्मचारियों के लगातार मनमानी रवैये के चलते इन सब बातों की चर्चा व निराकरण की मांग की।

उतई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जो कि हमारे क्षेत्र में सबसे बड़ा स्वास्थ्य केंद्र है फिर भी मरीजों को यहाँ वहा भटकना पड़ता है। तथा इसके कुछ कर्मचारी लगातार समय पर स्वास्थ्य केंद्र नही पहुंचते हैं जिससे मरीजों को एवं मरीज के परिजनों को भी बहुत ही दिक्कतों व विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है।समय पर डियूटी डॉक्टर नही पहुचते और नही यहाँ कार्यरत कर्मचारी समय पर आते है।जिसका निराकरण जल्द नही हुआ तो इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की जाएगी।

इस दौरान मुख्य रूप से महामंत्री सोनू राजपूत, भाजयुमो अध्यक्ष प्रवीण यदु नगर भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण साहू, रूपेश पारख, चंदू देवांगन, नरेंद्र साहू, आशीष साहू, पूनमचंद सपहा, दीपक यादव, डुमेश साहू, रामचंद गायकवाड़, गोल्डी साहू, नवीन भारती, बल्लू साहू, चिंटू सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *