जिला सतनामी समाज दुर्ग के गठन के परिपेक्ष में सोमवार 18अक्टूबर को रिसाली नगर निगम क्षेत्र के वीआईपी नगर एवं इस्पात नगर में सतनामी समाज ने सतनाम सदन रिसाली में बैठक आहूत किया , जहां बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्र के समाजिक जनों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष नरेश कुमार बघेल, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार बराहेन, सचिव अरविंद बंजारे, कोषाध्यक्ष सुशील सूर्यवंशी, वरिष्ठ सदस्य संत कुमार महिलांग,हिमांचल बंजारे,सनद कुमार कुर्रे, महिला सदस्य बीना टंडन, युवा सदस्य भोजराम कुर्रे, मनोहर मारकंडे, दिलीप कुमार टंडन, भंडारी सुरेश कुमार जोशी, छड़ीदार सुषन बघेल एवं अधिकारी-कर्मचारी प्रतिनिधि चन्द्रशेखर भारती का मनोनयन किया गया। इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि के रूप में पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस. एल. मिर्चें एवं अन्य वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहे।
नरेश कुमार बघेल बने रिसाली इस्पात नगर, वीआईपी नगर सतनामी समाज के अध्यक्ष
