प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश देने नेहरू युवा केन्द्र में चलाया स्वच्छता अभियान स्वच्छता को बनाये अपनी आदत- सांसद बघेल

रोशन सिंह@उतई । आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वच्छ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्त संस्था नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से भिलाई स्थित सिविक सेंटर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी एवं साथ ही लोक गायिका रजनी रजक, नेहरू युवा केन्द्र संगठन छग के राज्य निदेशक श्रीकांत पांडेय, बीएसपी महाप्रबंधक यूके झा, चैम्बर ऑफ कॉमर्स भिलाई के सचिव प्रमोद नाहर, व प्रतीक नाहर जी उपस्थित थे।
नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग के जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा जी ने कार्यक्रम के उद्देश्य के सम्बंध में बताया कि आजादी के 75वें वर्षगांठ को पूरे देशभर में अमृत महोत्सव के रुप मे मनाया जा रहा है। उसी के तारतम्य में अक्टूबर माह को स्वच्छ भारत सुरक्षित भारत के ध्येय के साथ पूरे भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर प्लास्टिक कलेक्शन एवं विभिन्न माध्यमों से जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है। आज सिविक सेंटर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े युवा मण्डलों एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों के माध्यम से लगभग 450 किलो प्लास्टिक वेस्ट का कलेक्शन किया गया।
राज्य निदेशक श्रीकांत पांडेय जी ने बताया कि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत युवाओं को शामिल करके जनभागीदारी से जनआंदोलन का रूप देने का कयास किया जा रहा है। युवाओं में असीमित ऊर्जा एवं तेज होती है जिसका उपयोग समाज मे सकारात्मक सोच और व्यवहार परिवर्तन करने का प्रयास किया जा रहा है।
सांसद विजय बघेल जी ने युवाओं को आव्हान करते हुए कहा कि स्वच्छता निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है यह किसी खास दिन की मोहताज नहीं होती है। सभी युवाओं व नागरिकों को स्वच्छता को अपनी आदत में ढालकर निरंतर प्रयास करना चाहिए।
लोकगायिका रजनी रजक जी ने गीत के माध्यम से जागरूकता एवं दृढ़ संकल्पित करने युवाओं को प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस जिला संगठक डॉ विनय शर्मा, नेयुके दुर्ग जिला सलाहकार जितेंद्र सोनी व आदित्य भारद्वाज, एनवाईवी आनंद, यादवेंद्र साहू, प्रेमानंद जी, आशीष, शौर्य युवा संगठन कोड़िया, कर्मवीर युवा संगठन कातरो, युवा जनकल्याण संगठन हनोदा, कल्याण महाविद्यालय व सांई महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी व स्वयंसेवको का विशेष योगदान था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *