नेहरू युवा केंद्र क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत ग्राम कोकड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया गया

रोशन सिंह@उतई।स्वच्छता अभियान में जय मां कर्मा स्व सहायता समूह एवं एकता युवा समिति के सदस्यों द्वारा ग्राम कोकड़ी के पंचायत भवन एवं बाजार के पास से प्लास्टिक इकट्ठा किया गया एवं साफ सफाई की गई
जिसमें गांव की सरपंच महोदय श्री परमिला साहू जी , मां कर्मा स्व सहायता समूह की अध्यक्ष उषा साहू जी, सचिव ईश्वरी यादव जी एवं एकता युवा समिति के अध्यक्ष दुलेश्वर साहू जी विशेष रूप से उपस्थित रहे,

सरपंच परमिला साहू जी ने बताया कि गांव के मां कर्मा स्व सहायता समूह के सदस्य स्वच्छता कार्यक्रम तो करते ही हैं साथ में एकता युवा समिति के साथ मिलकर समय-समय पर सामाजिक कार्य में सहयोग भी प्रदान करते हैं

नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक यादवेंद्र साहू ने बताया कि ग्राम कोकड़ी के स्वच्छता कार्यक्रम के तहत 35 किलो प्लास्टिक इकट्ठा किया गया और उसे डिस्पोज किया गया

स्वच्छता अभियान में एकता युवा समिति के सचिव रोशन साहू एवं आदर्श युवा संगठन कोड़िया से ओमकार यादव, खुमान निषाद,नेमलाल निषाद ,खिलेश ,प्रवीण, मां कर्मा स्वयं सहायता समूह से कविता साहू ,भुनेश्वरी साहू ,प्रमिला, सीता यादव, देव कुमारी, पंच साहू, चंद्रिका साहू, जुनी साहू ,रामेश्वरी साहू, रीमा साहू ,दूरपति निषाद एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *