पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कृषि उपज मंडी दुर्ग अध्यक्ष ने सांसद विजय बघेल की पद यात्रा को आगामी लोकसभा चुनाव में अपने पद को बचाने की यात्रा कहा है। सांसद विजय बघेल की लोकप्रियता की साख खत्म हो गई है और आगामी चुनाव की चिंता होने लगी है। जिसके कारण पदयात्रा की स्वांग रच रहे है। मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू ने कहा कि क्या विजय बघेल कभी किसानों की चिंता किये है। खाद की कमी, खाद के बढ़ते हुए दाम , आसमान छूती मंहंगाई विगत 10 महीनों से दिल्ली सीमा पर अनशन में बैठे देश के अन्न दाता किसान,तीन काले कानून की आस लगाए बैठे है इस पर कभी बात नही किये।
धार्मिक कार्यक्रमों की आड़ में लोकप्रियता बचाने की असफल कोशिश 2018 में कांग्रेस के गरीब से गरीब कांग्रेस प्रत्याशी को छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने विजय तिलक लगाया था। उसका अपमान करना एवं अपनी बौखलाहट पर काबू न पा पाना स्तरहीन भाषण देना, संसदीय पद की गरिमा को लांघना ओछी राजनीती है।
वैसे भी जागरण 9 दिन का होता है। लेकिन विजय बघेल 5 दिन का जागरण किया है। उन्हें कम से कम 9 दिन जरूर जागना था। खण्डित जागरण अशुभ फल कारक माना जाता है। आगामी लोकसभा चुनाव में हार की आहट दस्तक दे रही है। जिसके कारण सांसद विजय बघेल स्वयं के लिए जागरण कर रहे है।
श्री साहू ने सांसद बघेल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब जाग ही गये है तो प्रधानमंत्री मोदी जी से पूछे कि कांग्रेस शासन काल मे बनी हर परियोजना, कल कारखानों, एयरपोर्ट,रेलवे,एल.आई.सी आदि को क्यों बेच रहे है। सांसद जी बतावें की भारत के कौन से भाजपा शासित प्रदेश में किसानों को धान की कीमत 2500 रुपये है। सांसद जी आपने कहा पर जाकर धान बेचे है। छग सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ आपने लिया है की नही व्यर्थ का प्रलाप बंद करें अपनी नैतिक हार स्वीकार करें कि सांसद बनने के बाद क्षेत्र के विकास के लिए क्या किये है।
सांसद विजय बघेल अपने पद को बचाने के लिए किये पदयात्रा-अश्वनी साहू
