जामगांव आर।सेवा सहकारी समिति भरर के 25 वीं वर्षगांठ पर आयोजित आमसभा,भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि के रूप अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग,जवाहर वर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग,देवेन्द्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जप,रूपचंद साहू सभापति जप,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री,उमाकांत चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
सर्वप्रथम भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात समिति प्रबन्धक बी के ठाकुर ने2020-21 वार्षिक प्रतिवेदन,लेखा परीक्षण,आय व्यय एवं बजट प्रस्तुत किया गया।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री वर्मा ने किसानों से पहले समस्या के बारे में जानकारी लेकर उसके निराकरण के बारे में कहा कि हमारा सहकारी बैंक सिर्फ और सिर्फ किसानों का बैंक है जिसका मालिक स्व किसान होता है।इसको हम सबको मिलकर निरन्तर आगे ले जाना है भूपेश सरकार हम किसानों को हर संभव मदद दे रही है।
अश्वनी साहू ने मंडी बोर्ड से अनेकों कार्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में सब बंदरबाट होते आ रहा था लेकिन भूपेश सरकार ने इसे जमीनी स्तर पर लाकर नित नए आयाम रच रही है।
जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने किसानों को गर्मी खाद सहित अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी दी।आज ग्राम स्वराज की दिशा में हमारे मुख्यमंत्री जी कृत संकल्पित है।
रूपचंद साहू,रूपेंद्र शुक्ला,उमाकांत चंद्राकर ने भीसभा को संबोधन किया।आभार प्रमोद भारदीय ने किया।
इस अवसर पर सरपंच गरिमा भारदीय,लेखनी वर्मा,लक्ष्मी चंद्राकर,हेमेंद्र चंद्राकर,रामनाथ साहू,अशोक भारदीय,फकीर सिंह वर्मा, एम के ठाकुर,यादव राम सेन,किशन साहू,राजा,प्यारे लाल भारदीय, छवि लाल साहू,रोहित साहू,महेंद्र निर्मल,ठाकुर राम साहू संचालक मंडल,कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी सहित किसान बंधु सम्मिलित हुए।
किसानों एवं भूमिहीनों के साथ न्याय कर रही है भूपेश सरकार…अशोक साहू, सेवा सहकारी समिति भरर में हुआ आमसभा,लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह
