जिला स्तरीय सतनामी समाज का महासम्मेलन दुर्ग में आयोजित होगी तैयारी को लेकर ग्रामीण स्तर पर बैठकों की दौर हुई शुरू


उतई । जगतगुरु रुद्र कुमार (मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) के सानिध्य मे गुरु दर्शन एवं सतनाम धर्म जिला स्तरीय सतनामी समाज महासम्मेलन 31अक्टूबर 2021को प्रस्तावित जिला दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के लिए उतई नगर के गुरुद्वारा सेवा समिति सतनाम भवन में कार्यक्रम के दिशा निर्देश के परिपेक्ष्य में डॉ.एम.के.कौशले(गुरु प्रवक्ता), छबिलाल रात्रे (जिला महंत), मनीष बंजारे(जिला महंत दुर्ग) मुख्य उपस्थिति में गुरु द्वारा सेवा समिति उतई में बैठक रखा गया। जिसके लिए सामाजिक स्तर में जोर शोर से तैयारी चल रही है। बैठक में मुख्य रूप से उतई नगर गुरूद्वारा सेवा समिति सतनाम भवन) अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़, डुमरडीह उपसरपंच प्रदीप पाटिल,पूर्व पार्षद विष्णु देशलहरे,जय सतनाम युवा सन्देश उतई डुमरडीह कोषाध्यक्ष लोकेश जोशी, उपकोषाध्यक्ष उमेश पाटिल, प्रदेश सतनामी समाज महिला अध्यक्ष कौशिल्या नारंग, सतनामी समाज सेवी अनिला जांगड़े, देवा मार्कंडेय, सुरेन्द्र बाघमारे,मनीष बहारेन,निशा देशलहरे, कुंदन बंजारे, सचिव छगनलाल देशलहरे, चेतन मांडले, तुलसी कोसरे एवं आस पास क्षैत्र के समाजिक बंधु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *