अष्टमी हवन के बाद हुआ जोत जवारा का विसर्जन


देवरीबंगला / शीतला देवी दुर्गा मंदिर तथा विराजित सरस्वती दुर्गा प्रतिमाओ के समक्ष महा अष्टमी हवन का आयोजन किया गया। नर्मदाधाम सुरसुली, हलबा समाज के दंतेश्वरी मंदिर, शीतला माता मंदिर मारी बंगला, पुलिस थाना स्थित बजरंगबली मंदिर, शीतला माता मंदिर देवरीबंगला, संजारी, भंडेरा, नाहंदा, जेवरतला, सुरेगांव, परसाड़ीह,राघौनवागाव,पसौद,परसुली,खेरथा सहित अंचल मे हवन संपन्न हुआ। नौ कन्याओं को भोजन कराया गया। नर्मदा मैया मंदिर में हवन के पश्चात जोत जवारा का विसर्जन तथा भंडारा का आयोजन किया गया। विसर्जन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर, सुनील गोलछा, बीआर साहू, पूर्णिमा देवांगन, ऐवनी साहू, राधेश्याम देवांगन, रामलाल नायक, लोचन कोसमा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *