केंन्द्र की भाजपा सरकार की दोहरी नीति के भेंट चढ़ रहा प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राहियों को 1 साल से मिला नही किस्त

पाटन। गरीबो को पक्का छत का वादा पूरा करने केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण हितग्राहियों को पक्का मकान बनाने के लिए राशि दिया जा रहा है। जिसमे केंद्र सरकार का 60 प्रतिसत और राज्य सरकार का 40 प्रतिसत अंशदान है। मनवा कुर्मी समाज के युवा अध्यक्ष एवं युंका नेता युगल किशोर आडिल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में कांग्रेश की सरकार होने की वजह से दोहरी नीति अपनाते हुए छत्तीसगढ़ के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को मिलने वाली 60 प्रतिसत राशि जारी नही कर रही है। केंद्र सरकार की यह दोहरी नीति छत्तीसगढ़ के हितग्राहियों को कर्ज तले डुबोती जा रही है। विगत 1 साल से दूसरी क़िस्त जारी नही हुआ है । कई हितग्राहियों को 2 साल से चौथा क़िस्त नही मिल पाया है। आडिल ने कहा कि अधिकांश हितग्राही कर्ज लेकर मकान पूर्ण करा चुके है तो कई हितग्राहियों का मकान अधूरा है लोग काफी परेसान है। कर्ज का ब्याज बढ़ने से पक्का मकान में रहने का सुख हितग्राही नही भोग पाएंगे। गरीबो के उम्मीदों पर पानी फेरते हुए केंद्र की भाजपा सरकार को शर्म आनी चाहिए पक्का मकान का सपना लिए हितग्राही जिस उम्मीद और विस्वास के साथ घर बना रहे थे वो कर्ज के बोझ तले दबने से चकनाचुर हो गया। आडिल ने शासन प्रसाशन से मांग किया है कि जल्द इन आवास के हितग्राहियों का क़िस्त जारी करे जिससे गरीब अपना कर्ज पटा सके और अधूरे आवास पूर्ण हो आवास का क़िस्त जारी नही होने पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *