सांसद विजय बघेल की जनजागरण पदयात्रा का समापन मुख्यमंत्री के गाँव मे हुआ…शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार आज गाँव-गाँव में शराब बिक्री करवा रही है-सांसद विजय बघेल

पाटन। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल द्वारा जनजागरण पदयात्रा के पांचवे दिन पदयात्रा की शुरूवात ग्राम सांकरा से हुआ। उसके सांसद बघेल का काफिला मोतीपुर,पाहन्दा, खम्हरिया , बटंग होते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गाँव कुरुदडीह पैदल यात्रा कर पहुंचे। पदयात्रा ग्राम कुरूदडीह पहुंचने पर भव्य आतिशबाजी के साथ सांसद विजय बघेल का स्वागत किया गया।
सांसद श्री बघेल ग्रामीणों से मुलाकात कर प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी से आम जनता को अवगत करवाया। सांसद विजय बघेल ने कहा जन जागरण पद यात्रा से लगातार पाटन विधानसभा सहित दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के नागरिक जुड़ रहे हैं। प्रदेश सरकार के खिलाफ जारी पद यात्रा को अपार जन समर्थन मिल रहा है। यह जन समर्थन प्रदेश सरकार के विकास विरोधी चेहरे का प्रतीक है।प्रदेश में कोई मंत्री नही केवल मुख्यमंत्री अपनी मनमानी चला रहे है।

सांसद श्री बघेल ने ग्राम कुरुदडीह में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पाटन क्षेत्र की जनता ने जिसे पांच बार विधायक बनाया उसके द्वारा क्षेत्र की जनता के साथ छल किया जा रहा है। प्रदेश की जनता की परवाह नही है दूसरे राज्य में जाकर अपने आकाओं को खुश करने वाहवाही लूट रहे है।  पाटन विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के संरक्षण में अवैध शराब बिक्री तेज़ गति से बढ़ रही है। शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार आज गाँव-गाँव में शराब बिक्री करवा रही है। भूपेश बघेल केवल झूठ और फरेब की राजनीति कर रहे है। छत्तीसगढ़ राज्य को कर्जा में डुबाने वाले मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश में 50 लाख देने का घोषणा कर अपने आकाओं को खुश करने में लगे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 4.50 करोड़ गरीब लोगों के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत किया था जिसे यहां के मुख्यमंत्री द्वारा वापस कर गरीबों का हक मारने का काम किया है। मंच संचालन खेमलाल साहू ने किया आभार प्रदर्शन लालेश्वर साहू एवं लोकमनी चंद्राकर ने किया।

पदयात्रा के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री दयालदास बघेल,पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, प्रीतपाल बेलचंदन,चरोदा भिलाई महापौर चन्द्रकान्ता मांडले,भिलाई नगर पूर्व महापौर निर्मला यादव, भाजपा विधायक दल के स्थाई सचिव जितेंद्र वर्मा,श्रीमती रजनी बघेल, मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू,लोकमनी चंद्राकार,लालेश्वर साहू,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, हर्षा चंद्राकार,जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू,शरद बघेल,खेमराज यदु,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय बघेल,बसंत चंद्राकर,खिलावन वर्मा,राजा पाठक,ललित चंद्राकर प्रकाश चंद्राकर,गायत्री साहू,,राजेश चंद्राकर,,घनश्याम चौहान,बाबा वर्मा,कैलाश यादव,निशा सोनी, चन्द्रिका साहू,कुणाल शर्मा,उपासना साहू, निक्की भाले,उत्तरा सोनवानी, विनय चंद्राकर, रेवती सोनकर,रवि सिन्हा,शैलेन्द्री मंडावी,रानी बंछोर,रवि सिंगौर,हरिशंकर साहू,टीकाराम साहू,दयानंद सोनकर,मोहन साहू,मुकुंद विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *