रिपोर्ट-रोशन सिंह
उतई ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत उतई में बाजार चौक से लेकर मिनीमाता चौक तक सड़क निर्माण कार्य मे बाधा पहुच रही अवैध कब्जों को लोक विभाग द्वारा तोड़ा जा रहा है।विदित हो कि उतई से मचांदुर तक टू लेन मार्ग का कार्य तेजी से करने लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अधिकारियों की बैठक लेकर कहा था जिसके चलते कार्य मे तेजी आई है।मचांदुर से नयापारा उतई तक सड़क निर्माण कार्य को तेजी से किया गया था जिस पर सिर्फ डामरीकरण कार्य करना है लेकिन उतई के नयापारा से बाजार चौक मिनीमाता चौक तक अवैध कब्जों की भरमार है जिसे तोड़ने के लिए कई मर्तबा लोक निर्माण विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया लेकिन कब्जाधारी द्वारा नही हटाया गया अब सिर्फ मौखिक रूप से कब्जा हटाए जाने कहा जा रहा है नही हटाए जाने पर लोक निर्माण विभाग जेबीसी लाकर खुद कब्जो को ढहा रही है।
