छुरा……. ग्राम गिधनी में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 16 अक्टूबर शनिवार और 17 अक्टूबर रविवार को किया गया है। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 15001/- रु सुश्री मोना सेन पूर्व अध्यक्ष छ. ग.केश कला बोर्ड (राज्यमंत्री) ट्रॉफी जगदीश ध्रुव (पुलिस विभाग) ,द्वितीय पुरस्कार 10001/-रु श्रीमती तकेश्वरी मांझी जनपद पंचायत अध्यक्ष-छुरा द्वारा ट्रॉफी तेनसिंग नागेश (छतौद) द्वारा, तृतीय पुरस्कार7001/- रु ग्राम पंचायत खैरझिटी द्वारा ,ट्रॉफी युवा समिति द्वारा एवं चतुर्थ पुरस्कार 5001/- रु श्री छतर सिंह ठाकुर (अध्यक्ष ग्राम विकास समिति)द्वारा एवं ट्रॉफी युवा समिति द्वारा प्रयोजित हैं।
उद्घाटन समारोह दिनांक 16 अक्टूबर शनिवार समय दोपहर 4 बजे संपन्न होगा ।जिनके मुख्य अतिथि लक्ष्मी साहू जिला पंचायत सदस्य-गरियाबंद, अध्यक्षता छत्तरसिंह ठाकुर अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, विशेष अतिथि गौरव मिश्रा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत-छुरा, सुखबती तांडे, जनपद पंचायत सदस्य-छुरा, श्रीमती विशाखा बाई ध्रुव, सरपंच खैरझिटी, उमानसिंह ठाकुर, उपसरपंच ग्राम पंचायत खैरझिटी, नागवंशी दिवान सचिव ग्राम पंचायत खैरझिटी एवं समस्त पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी गिधनी
दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन के लिए विशेष सहयोग लक्ष्मी साहू,जिला पंचायत सदस्य, गौरव मिश्रा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, महिला समिति गिधनी, सुखबती तांडे,तमन्ना फुटवेयर, अनुजसिंह ठाकुर, मोहन यादव,नरेश ठाकुर, रमेश यदु,हेमलाल ठाकुर, नीलकंठ मरकाम, साहू टेन्ट एंड साउंड पंडरीपानी, तरुण ठाकुर ,तोरण बंजारे का रहा है।
समापन समारोह दिनांक 17 अक्टूबर रविवार को शाम 5 बजे मुख्य अतिथि मोना सेन(प्रथम अध्यक्ष केश कला बोर्ड,छ. ग.शासन) अध्यक्षता ताकेश्वरी मांझी अध्यक्ष जनपद पंचायत-छुरा, विशेष अतिथि छत्तरसिंह ठाकुर अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, श्रीमती विशाखा बाई ध्रुव पूर्व सरपंच, श्री उमनसिंह ठाकुर उप सरपंच , नागवंशी दिवान सचिव ग्राम पंचायत रहेंगे।
उक्त जानकारी संस्था के संरक्षक एवं इंटक ब्लाक अध्यक्ष छुरा पुनितराम ठाकुर ने दी।
