शासकीय सी एल सी कला एवम विज्ञान महाविद्यालय पाटन जिला दुर्ग(छग) में दिनांक 11/10/2021 दिन सोमवार को महाविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के सौजन्य से छात्र छात्राओं का रक्त समूह परीक्षण, हीमोग्लोबिन परीक्षण,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के लैब टेक्नीशियन द्वारा किया गया।साथ ही साथ छात्रों का वजन तथा उचाई परीक्षण यूथ रेडक्रॉस वालिंटियर द्वारा किया गया।।।
कार्यक्रम का उद घाटन प्रभारी प्राचार्य प्रो. रूखमणी साहू (हिंदी) द्वारा सरस्वती पूजन के साथ किया गया।।
जिसमें लगभग 135 छात्र छात्राओं द्वारा भाग लिया गया, इसी कार्यक्रम में शासन के निर्देशानुसार नेत्रों का कलर विजन परीक्षण भी किया गया। डॉ.शेख, डॉ.ठाकुर एवम स्वास्थ्य केंद्र पाटन के लैब टेक्नीशियन का सराहनीय योगदान रहा।।।
कार्यक्रम का संचालन यूथ रेडक्रॉस प्रभारी प्रो. डी.के. भारद्वाज जी ने किया ।।
आभार प्रदर्शन डॉ. डी.के. नामदेव ने किया।।

कार्यक्रम में श्री शैलेश मिश्रा (अंग्रेजी) बी.एम. साहू (अर्थशास्त्र) श्री जागृत कुमार ( रसायन शास्त्र) बी.एल. वर्मा एवम अन्य उपस्थित रहें।।।।।
