डुन्डेरा में होगा भव्य शाही दशहरा का आयोजन, भव्य रामलीला व आतिशबाजी एवं 30 फीट रावण का पुतला दहन

रिपोर्ट-रोशन सिंह

उतई। ग्राम डुन्डेरा में इस वर्ष आदर्श रामायण व रामलीला मंडली व ग्रामवासी एवँ सभी समाज प्रमुखों के सहयोग से भव्य शाही दशहरा का आयोजन किया जायेगा।जिसकी तैयारी हेतु ग्रामवासियो की बैठक रविवार को आयोजित की गयी थी।आयोजन समिति के सदस्य निवृत्तमान पार्षद संजू साहू व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने बताया की इस वर्ष शाही दशहरा का आयोजन मौहारी मैदान में किया जायेगा। जिसमे आकर्षक राम लीला की प्रस्तुति के साथ भव्य आतिशबाजी व 30 फिट रावण के पुतला का दहन किया जायेगा।मीटिंग के पश्चात् मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थित संचालन हेतु रूप-रेखा तैयार की गयी।इस दौरान ग्राम के सभी समाज के प्रमुख व पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि तथा सैकड़ो की संख्या में वरिष्ठगण व ग्राम के युवा वर्ग दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यगण शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *