भाजपा सुपेला मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी सुपेला मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए विरोध प्रदर्शन एवं धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया. भारत की केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में समस्त राष्ट्र के निर्धन व्यक्तियों को प्रतिमाह 5 किलो चावल देने का प्रावधान किया गया है ,परंतु छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार द्वारा यहां असहाय व्यक्तियों को चावल वितरण में अनियमितता बरती जा रही है, सभी वर्गों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पंद्रह सौ करोड़ रुपए का घोटाला कर प्रदेश की जनता से विश्वासघात किया गया है. सुपेला क्षेत्र के समस्त शासकीय राशन दुकानों का निरीक्षण कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया. उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तुगेन्द्र सिंह ,अखिलेश वर्मा, सचिन ताम्रकार, मधु शाह, सुभाष कुशवाहा , अनीता वर्मा, मीरा बोरकर, चंदेश्वरी बांधे, शमशाद बेगम, कुलवंत कौर, संध्या देवी दीपक भोंडेकर ,रूप राम साहू ,संजय शाह, रंजीत ठाकुर ,उत्तम साहू ,संतोष ठाकुर, मोरध्वज वर्मा, गंगा सिंह राजपूत ,बी पी पाल, प्रदीप साहू, राजकुमार साव, उत्तम श्रीरांगे, विनय सोनी, विजय देवांगन, मीनल चौहान, राजू सिंह ,अनिल सोनकर, राजा बंजारे ,रवि गणवीर ,दिनेश देवांगन, रोहित दुबे, सूर्या बघेल ,अजय जोशी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

प्रदर्शन करते भाजपा पदाधिकारी,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *