मां छिन्दवाली श्री महाकाली मंदिर जगदलपुर में शारदीय नवरात्री पर्व 7 अक्टूबर से

संयुक्त ज्योति कलश की परंपरा आज भी कायम

151₹ में आज भी मनोकामना ज्योति प्रज्जवलित करा सकते है

नवरात्री का पर्व पूरे भारत वर्ष में धूमधाम से मनाया जाता है।नवरात्री का पर्व हिन्दु धर्म का प्रमुख त्यौहारों में से एक है।मां छिन्दवाली श्री महाकाली मंदिर जगदलपुर (छ.ग.) मे हर वर्ष की भांति इस शारदीय नवरात्री में भी संयुक्त ज्योति कलश की स्थापना दिनांक 07/10/2021 को की जायेगी।संभवत: यह छत्तीसगढ़ का पहला मंदिर होगा जहां श्रद्धालुओं के नाम संयुक्त ज्योति प्रज्जवलित की जाती है।मंदिर के संरक्षक एम. आर. निषाद ने श्रद्धालुओं से निवेदन करते हुए कहा कि 151₹ की राशि भेजकर या संपर्क नंबर 9406107777 से भी संपर्क कर मनोकामना ज्योति प्रज्जवलित कर सकते है।मंदिर की स्थापना दिवस से व्यवस्थापक कमल यादव,प्रतिनिधी हरीश साहू, सदस्य सतीश साहू तथा अविनाश देवांगन अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *