भाजपा के विधानसभा स्तरीय बैठक में नेताओं ने कार्यकर्ताओ में भरा जोश,,प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने पाटन से कियाआव्हान,,,

पाटन–भारतीय जनता पार्टी का विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन नगर के देवांगन भवन में आयोजित किया गया प्रभारी के रूप में पूर्व मंत्री रमशीला साहू के अलावा मुख्य वक्ता दुर्ग सांसद विजय बघेल रहे कार्यकर्ता सम्मेलन का मंच संचालन मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने किया आभार प्रदर्शन उत्तर मण्डल अध्यक्ष लोकमणि चन्द्राकर ने किया,,
कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर ऊर्जा पैदा करने का प्रयास किया गया वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को दमन कारी बताते हुए चुनाव के माध्यम से सबक सिखाने की बात कही गई प्रदेश सरकार के खिलाफ बात करते हुए फिर से भाजपा सरकार को स्थापित करने के लिये कार्यकर्ताओ का आव्हान किया गया केंद्र सरकार के योजनाओं की जानकारी भी कार्यकर्ताओ को दी गई
पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने छतीसगढ़ राज्य बनाया उसके बाद भाजपा के 15 सालों में प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ लेकिन अभी कांग्रेस की सरकार ने शराब का गढ़ बना दिया है जिससे जनता त्रस्त है श्रीमती साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने माँ बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिये घर घर शौचालय का निर्माण कराया, बहनों के उज्ज्वला योजना के अंतर्गत घर घर गैस टँकी चूल्हा पहुंचाया,आवास योजना के माध्यम से गरीबो को छत दिलाया श्रीमती साहू ने कहा कि केंद्र की योजनाओं का लाभ राज्य सरकार उठा रही है उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि केंद्र की योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाए बैठक प्रभारी होने के नाते उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी मुख्य वक्ता सांसद विजय बघेल ने कहा हमारा एक ही विषय है कि पाटन से ही सरकार के खिलाफ अलख जगाना है राजा को हटाना है तो उसी के जमीन को खिसकाव,,छग के मुख्यमंत्री तो चुनाव के ठेकेदार बने हुए है छतीसगढ़ सम्हल नही रहा है बाहर को क्या सम्हालगे ?छतीसगढ़ के पैसे को कुर्सी बचाने दिल्ली में देकर आ रहे है श्री बघेल ने कहा कि अब भाषण बाजी नही काम करना है अब प्रदेश की रावण सरकार को ध्वस्त करना है उन्होंने कहा प्रदेश के लिये की मुख्यमंत्री के पिता ही अनर्गल बयान बाजी कर जेल जा रहे है इससे ज्यादा विडम्बना क्या होगी
सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री रमशीला साहू जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू,जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर,मण्डल अध्यक्ष कुम्हारी पी एन दुबे,पाटन उत्तर लोकमणि चन्द्राकर, पाटन दक्षिण लालेश्वर साहू,पाटन मध्य खेमलाल साहू , जिला भाजपा के महामंत्री ललित चन्द्राकर, दल सचिव जितेंद वर्मा, शरद बघेल ,बसन्त चन्द्राकर,राकेश पांडेय, पोसुराम निर्मलकर, हर्ष भाले,युवा मोर्चा अध्यक्ष कुणाल शर्मा,केवल देवांगन,सागर सोनी, राजा पाठक,फेरहा राम धीवर,निर्मल जैन, उत्तरा सोनवानी,महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा सोनी,चन्द्रिका साहू, उत्तरा साहू,प्रकाश चन्द्राकर,सुरेंद्र वर्मा,विनय चन्द्राकर,हेमलता पटेल, कैलाश यादव,आशीष शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलेन्द्री मंडावी,माखनलाल कोशरिया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *