पाटन—भारतीय जनता पार्टी जिला के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी पाटन विधान सभा स्तरीय सम्मेलन का अयोजन 4 अक्टूबर दिन सोमवार समय 12 बजे देवांगन भवन में किया गया है l जिसमें विधानसभा में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य,जिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे सम्मेलन के प्रमुख वक्तागण सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चंद्राकर, सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, मोरजध्वज साहू होंगे उक्त जानकारी मण्डल अध्यक्ष उत्तर मण्डल लोकमनी चंद्रकार, मध्य मण्डल खेमलाल साहू, दक्षिण मण्डल लालेश्वर साहू, कुम्हारी मण्डल पी. एन. दुबे ने दी
