डिडगा में गांधी जयंती पर ग्रामीणों व महिला स्व सहायता समूह ने चलाया स्वच्छता अभियान

रानीतराई। पाटन विकासखंड के दक्षिण पाटन अंचल के विभिन्न ग्रामों में गांधी जी की जयंती पर 2 अक्टूबर को ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों सहित महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने ग्राम स्वच्छता अभियान चलाकर गलियों का सफ़ाई किए ।अंचल के ग्राम डिडगा में ग्राम पंचायत व सरस्वती महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ,युवाओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को नमन कर ग्राम स्वच्छता कर गलियों में सफाई किए , नल के पास , नालिया , तालाब की सफाई किए और लोगो को हाथ धुलाई ,सफाई करा इसकी महत्ता की जानकारी दे नागरिकों को स्वच्छता के लिए जागरूक किए इस अभियान में सरस्वती स्व सहायता समूह अध्यक्ष श्रीमती सावित्री यादव , सचिव खुशबू ,आराधना , सुशीला ,गीतांजलि ,रेखा , मंगलीन, कुमारी यामिता सहित ग्राम उप सरपंच यशवंत वर्मा, राजू ठाकुर , ईश्वर ठाकुर , भोज ठाकुर सहित ग्रामीण युवाओं का सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *