पाटन। सेवा ही समर्पण है के तहत आज भारतीय जनता पार्टी के मध्यमण्डल पाटन के ग्राम तेली गुंडरा में गांधी जयंती के अवसर पर मुख्य चौक चौराहा की साफ सफाई किया गया l आज गांधी जी और किसान पुत्र लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिन है इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिनेश साहू के नेतृत्व में ग्राम के मुख्य जगहों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

दिनेश साहू ने बताया कि महात्मा गांधी के सपनो का भारत साकार रूप जिसमे साफ सफाई , स्वच्छता आत्म निर्भर, और आपसी प्रेम, छुवा छूत की भावना को दूर करना, जैसे अनेक सामाजिक व मानव उत्थान के लिए उन्होंने कार्य किया l आज उनका जन्मदिन है इस अवसर पर उन्हें याद करके उनके बताए मार्ग पर चलकर उनके सपनों का भारत हमे बनाना है l यही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि समर्पित होगी l इस अवसर पर दिनेश साहू उपाध्यक्ष, गजानंद भगवान लाल देवांगन, मदन यादव, नंदकिशोर साहू, कुमारु साहू ,भाऊ यादव प्रेमलाल साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे l
