राजधानी रायपुर में नशे के सौदागर को पुलिस ने धरदबोचा, ट्रक के केबिन में मिली महंगी ड्रग्स हेरोइन


रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर ड्रग्स जैसे नशे के सौदागर को पुलिस ने धरदबोचा है। पिछले वर्ष लगातार हुई कार्यवाही के बाद रायपुर पुलिस ने कुल 20 युवक-युवतियों को गिरफ़्तार कर NDPS एक्ट की धाराओं में कार्यवाही की थी और हवालात पहुँचाया था। रायपुर,भिलाई, दुर्ग बिलासपुर सहित माया नगरी मुम्बई तक के सप्लायर को गिरफ़्तार कर कई बड़ी कार्यवाही की थी जो राजधानी में होने वाली लेट नाईट वीकेंड पार्टी में रईसजादों को इस महंगे नशे की लत लगवाते थे।
मामला आमानाका थाना इलाके के हीरापुर छठ तालाब के पास का है, जहां पुलिस को ट्रक क्र. CG 04 LQ 1677 के केबिन से 1.2 ग्राम हेरोईन ड्रग मिली है जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी सुखजीत सिंह उम्र 42 वर्ष के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 ए के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ़्तार किया है।आशंका जताई जा रही है कि जेल से ज़मानत पर छूटे कुछ आरोपी अब फिर से इस रैकेट को सक्रिय कर रहे है जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी की निशानदेही पर अन्य सौदागरों पर भी पुलिस शिकंजा कस सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *