पाटन। दुर्ग जिला उपाध्यक्ष एनएसयूआई उमाशंकर निर्मलकर, पाटन विधानसभा एनएसयूआई अध्यक्ष आयुष टिकरिहा के संयुक्त मांग पर महाविद्यालय पाटन में समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान में 15,15 सीट बढ़ाया गया । ज्ञात हो कि महाविद्यालय में छात्र छात्राएं की संख्या बहुत है जिसमे प्रवेश लेने में परेशानी हो रही थी। जिस पर तुरन्त सज्ञान लेते हुए भूपेंद्र कश्यप जनभागीदारी अध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा के मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा विभाग को आवेदन मांग पत्र दिया गया। जिसमें तत्काल प्रभाव में सीट की वृद्धि की गई छात्र हित की मुद्दे को लेकर हमेसा से एनएसयूआई ततपर रही है। भुपेश बघेल , उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल , ओएसडी आशिष वर्मा, जनभागीदारी अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप सहित सहयोगियों के आभार एनएसयूआई पाटन के जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर निर्मलकर, एनएसयूआई पाटन विधानसभा अध्यक्ष आयुष टिकरिहा, जामगांव आर एनएसयूआई अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, एनएसयूआई पाटन महाविद्यालय प्रभारी सौरभ वर्मा, जामगांव आर महाविद्यालय प्रभारी पोषण साहू, उपाध्यक्ष राकेश साहू डिकेश साहू, ऋषभ चन्द्राकर, सहित एनएसयूआई परिवार ने आभार व्यक्त किया।
एनएसयूआई पाटन ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, ओएसडी आशीष वर्मा का जताया आभार
