पाटन। शासकीय चन्दूलाल चन्द्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविका ज्योति वर्मा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर अयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार सम्मान समारोह में राज्यपाल अनुसुईया उइके के हाथों सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका पुरस्कार से सम्मानित हुई। जानकारी देते हुए चन्द्रशेखर देवांगन जनभागीदारी सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान ने बताया कि ज्योति का चयन इसी वर्ष दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुए था दुर्ग विश्विद्यालय से चयनित होने वाली एकमात्र स्वयंसेविका जो कि पाटन कालेज की छात्रा है। ज्योति इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार व छात्र छात्राएं खुशी से फुले नई समा रहे है पूरा पाटन क्षेत्र गौरान्वित महसूस कर रहा है । मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ शोभा श्रीवास्तव, कालेज जनभागीदारी व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, एनएसएस कार्य्रकम अधिकारी बीएम साहू व डॉ पुष्पा मिंज सहित महाविद्यालय व एनएसएस परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाये देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किये है।
पाटन कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका ज्योति वर्मा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित
