किसानों की योजनाओं को ज़मीनी जामा पहुँचाये-जवाहर वर्मा… नई दिल्ली के राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में अपनी बात रखी

पाटन। ईफको द्वारा नई दिल्ली में शनिवार को सहकारिता के रास्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन किया गया ।जिसमे देश भर के विभिन्न राज्य के प्रतिनिधि शामिल हुए।इस अवसर पर जिला सहकारी केंदीय बैंक दूर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने सम्मेलन में कहा कि सहकारिता के माध्यम से ही गांव के किसानो का समुचित विकास हो सकता है।जिसके लिये किसानों के लिये बनाये गए विभिन्न योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक अमली जामा पहुचाने की आवश्यकता है।श्री वर्मा ने छग मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों के किये गए कर्जा माफ से लेकर स्व राजीव गांधी न्याय योजना, ग़ोधन योजना, नरवा गरवा घुरवा बारी योजना का भी उल्लेख अपने भाषण के माध्यम से किया। श्री वर्मा ने अपनी बात को पूरी दमदारी से रखी।इस अवसर पर छग से जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक,जिला सहकारी केंदीय बैंक रॉयपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा ,राजेंद्र शर्मा व जनपद सदस्य रूपचंद साहू सहित अन्य राज्यो से सहकारिता से जुड़े प्रतिनिधि इस सम्मेलन में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *