पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम सेलूद में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जयंती मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक रमेश देवांगन जी ने पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे कहा की वे एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। किसी ने सच ही कहा है कि कुछ लोग सिर्फ समाज बदलने के लिए जन्म लेते हैं और समाज का भला करते हुए ही खुशी से मौत को गले लगा लेते हैं. उन्हीं में से एक हैं दीनदयाल उपाध्याय जिन्होंने अपनी पूरी जिन्दगी समाज के लोगों को ही समर्पित कर दी.।
भाजपा पाटन मध्य मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने पंडित जी को याद करते हुवे कहा की दीनदयाल उपाध्याय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे. इस महान व्यक्तित्व में कुशल अर्थचिन्तक, संगठनशास्त्री, शिक्षाविद्, राजनीतिज्ञ, वक्ता, लेखक व पत्रकार आदि जैसी प्रतिभाएं छुपी थीं. पं. दीनदयाल उपाध्याय महान चिंतक और संगठक थे. आरएसएस के एक अहम नेता और भारतीय समाज के एक बड़े समाजसेवक होने के साथ वह साहित्यकार भी थे.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय को 1953 में अखिल भारतीय जनसंघ की स्थापना होने पर यूपी का सचिव बनाया गया. पं. दीनदयाल को अधिकांश लोग उनकी समाज सेवा के लिए याद करते हैं. दीनदयाल जी ने अपना सारा जीवन संघ को अर्पित कर दिया था. पं. दीनदयाल जी की कुशल संगठन क्षमता के लिए डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि अगर भारत के पास दो दीनदयाल होते तो भारत का राजनैतिक परिदृश्य ही अलग होता.
पं. दीनदयाल जी की एक और बात उन्हें सबसे अलग करती है और वह थी उनकी सादगी भरी जीवनशैली. इतना बड़ा नेता होने के बाद भी उन्हें जरा सा भी अहंकार नहीं था. 11 फरवरी, 1968 को मुगलसराय रेलवे यार्ड में उनकी लाश मिलने से सारे देश में शौक की लहर दौड़ गई थी. उनकी इस तरह हुई हत्या को कई लोगों ने भारत के सबसे बुरे कांडों में से एक माना. पर सच तो यह है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे लोग समाज के लिए सदैव अमर रहते हैं….
इस अवसर पर भाजपा मध्य मंडल अध्यक्ष खेम लाल साहू ग्राम सेलुद की सरपंच श्रीमती खेमीन खेमलाल साहू शक्ति केंद्र संयोजक रमेश देवांगन अनुसूचित जाती मोर्चा अध्यक्ष लवण बंजारे ,, पंच गण रवि पटेल, किरण सोनवानी , गोविंद साहू , बूथ अध्यक्ष भोला साहू ,बूथ अध्यक्ष कालेश्वर शुक्ला , यशवंत सेन, विकाश बारले, अशोक जैन, प्रकाश साहू , संगीता ठाकुर ,हितेश साहू और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
