रायपुर। मुख्यमंत्री निवास रायपुर में बस्तर संभाग पिछड़ा वर्ग संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा सौजन्य मुलाकात संध्या 5 बजे से 8 बजे के मध्य हुआ। जिसमें प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के साथ, मंत्री कवासी लकमा, राज्य सभा सांसद श्रीमती फुलोदेवी नेताम, बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष लखेश्वर बघेलजी , विधायक द्वारिकाधीश यादव, रामकुमार यादव, रेखचंद जैनजी आदि शामिल हुए।
बैठक के दरम्यान आपसी संवाद में पिछड़ा वर्ग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में 100 सीटर छात्रावास, फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के लिए वर्तमान छात्रावासों में केबिनेट में चर्चा के बाद 10% ओबीसी के लिए बजट में प्रावधान करने, अन्य परंपरागत वन निवासियों को वन अधिकार पत्र, कुम्हार समाज को आबादी के हिसाब से मिट्टी आरक्षित क्षेत्र व प्रशिक्षण संभाग मुख्यालय में प्रारंभ करने, कोंडागांव जिले के खंड माकडी़ में जल्द ही नवीन महाविद्यालय स्थापना की आश्वासन, ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा व संवाद हुआ।
इस अवसर पर बस्तर संभाग से यादव समाज, कलार समाज, साहू समाज, मरार समाज, लोहार समाज, बंजारा समाज, सुंडी समाज, धाकड़ समाज के जिला संभाग के पदाधिकारी, ओबीसी संगठन से जुड़े ब्लाक, जिला, संभाग स्तर के पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश पिछड़ा वर्ग महासंघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू सहित लगभग एक हजार लोग इस परिचर्चा में शामिल थे।
