जामगांव आर।पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बटरेल में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग, अध्यक्षता राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,विशेष अतिथि रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस, रमन टिकरिहा सभापति जप,श्रीमती झरना कमलेश साहू सदस्य जप,बालाराम कोसरे पूर्व जप,भेष आठे सेक्टर प्रभारी के करकमलों से सम्पन्न हुआ।
जिप उपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बटरेल सहित पूरे छग में विकास की गंगा बह रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य,सड़क,सिंचाई एवं सौर उर्जा के क्षेत्र में हमारा दक्षिण पाटन निरन्तर आगे बढ़ रहा है।
राजेश ठाकुर ने कहा कि छग सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घुरवा और बाडी के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का काम कर रही है।
जोन प्रभारी रूपेंद्र शुक्ला जी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से मूलभूत सुविधाओं का निरंतर क्षेत्र में विकास हो रहा है।
सभापति रमन टिकरिहा,जप सदस्य झरना साहू ने भी उद्बोधन दिया।
स्वागत भाषण एवं मांग पत्र सरपंच अभय ठाकुर,आभार उपसरपंच खेमिन साहू ने किया।
इस अवसर पर रेवा साहू, भोकलू साहू, खोरबाहरा साहू,वामन हिरवानी,राजेन्द्र यादव, चेला साहू,वेद, झमलेश साहू,कपूर साहू,चूरामन साहू,प्रेम साहू,रूपेंद्र साहू,बिट्टू बनपेला,शैलेन्द्र बंछोर, बी एल कौशिक,देवव्रत साहू,दिलेश्वर साहू, पंच साहू, दानू साहू,राहुल, चैत राम साहू,कामता साहू,चंद्रकिशोर साहू,मिथलेश साहू, लोमन साहू,नरेंद्र साहू,सोहन साहू,संजू साहू, डामेश्वर साहू,डोरी साहू,संदीप कौशिक,प्रेम प्रकाश पांडे,ऋषभ चंद्राकर सहित सभी पंचगण एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
बटरेल का विकास तेजी से हो रहा है-अशोक साहू
