दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर में “राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस ” के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्टर-रोशन सिंह

उतई। दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर के सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्थापना दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ नीरजा रानी पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा के माध्यम से स्वयं के व्यक्तित्व विकास करने का सशक्त मार्ग है।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी एन. एस. एक्का ने महाविद्यालय में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कार्यालयीन कर्मचारी सहित विभिन्न विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ अम्बरीष त्रिपाठी ने किया एवं डॉ संगीत मैहुरिया ने आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *